केरल की महिला को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Aug 2022 07:18 PM
केरल की महिला को मिला ‘अंतरराष्ट्रीय उद्यमी पुरस्कार’
ऑडियो सुनें

कोच्चि. केरल की उद्यमी संगीता अभ्यान ने जूनियर चैंबर इंटरनेशनल हांगकांग (जेसुआइएचके) द्वारा शुरू किया गया ‘विश्व महिला उद्यमी’ पुरस्कार जीता है. उन्हें यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप अपने हथकरघा और हस्तशिल्प स्टार्टअप के प्रदर्शन के लिए दिया गया है. आयोजकों के अनुसार, संगीता ‘ईडब्ल्यूईवर्ल्ड डॉट कॉम’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं. जेसीआईएच ने दुनियाभर की 225 से अधिक महिला उद्यमियों में से उनका चयन किया है.

आयोजकों ने कहा, ‘‘हांगकांग में सात अगस्त को आॅनलाइन माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में आॅनलाइन मंच ईडब्ल्यूई को जेसीआईएचके पुरस्कार मिला. समिति ने पाया कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का अनुपालन करने में ईडब्ल्यूई बाकी प्रतियोगियों में आगे है और इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन को रोकना भी है.’’ यह स्टार्टअप दरअसल उन उत्पादों की आॅनलाइन बिक्री कर रहा है, जो ग्रामीण केरल और राज्य से बाहर काम करने वाले पारंपरिक हथकरघा और हस्तशिल्प कामगारों को सशक्त बनाता हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu