जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 05:50 PM
जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोरबा जिले के अंतर्गत कटघोरा की वन मंडल अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि पसान वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चंदरौटी गांव में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण शामलाल ंिसह (50) की मौत हो गई.

यादव ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर पसान क्षेत्र के चंदरौटी गांव निवासी शामलाल ंिसह के मकान को एक हाथी तोड़ रहा था. जब शामलाल ग्रामीणों की मदद से हाथी को भगाने का प्रयास कर रहा था तब हाथी आक्रोशित हो गया और ग्रामीणों पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा. अधिकारी ने बताया कि हाथी से डरकर भागने के दौरान शामलाल ?वहीं गिर गया और हाथी ने उसे कुचल दिया.

वहीं पसान के वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि क्षेत्र में 23 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है. इनमें से एक हाथी दल से अलग हो गया, दल से अलग हुए हाथी ने ही आज तड़के शामलाल पर हमला कर दिया. चौहान ने बताया कि मृत ग्रामीण के परिजन को विभाग की ओर से 25 हजार रुपए तत्काल सहायता राशि दी गई है. शेष 5.75 लाख रुपए सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दिए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu