पश्चिमी इंडोनेशिया में समुद्र के अंदर आए तेज भूकंप से दहशत का माहौल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 Aug 2022 01:38 PM
पश्चिमी इंडोनेशिया में समुद्र के अंदर आए तेज भूकंप से दहशत का माहौल
ऑडियो सुनें

जकार्ता: पश्चिमी इंडोनेशिया में सोमवार को समुद्र में आए तीव्र भूकंप के कारण निवासियों में दहशत फैल गई। हालांकि, भूकंप से किसी गंभीर हानि या किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षर्दिशयों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि भूकंप की वजह से मेंतवई द्वीप के तटीय शहर साइबेरट में दहशत का माहौल है। लोग जान बचाने के लिए खुले मैदानों की तरफ भागने लगे। हालांकि, भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीकी द्वीप मेंतवई में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली है।

इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, 6.4 तीव्रता के भूकंप से फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है। वहीं, इससे पहले सोमवार को आए 5.9 और 5.2 तीव्रता के छोटे भूकंपों ने भी प्रांत को हिला कर रख दिया था।
अमेरिका भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता का स्तर 5.9 बताई।

विभाग ने कहा कि भूकंप 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर पश्चिम सुमात्रा प्रांत के एक तटीय शहर परियामन के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 170 किलोमीटर (105.6 मील) की दूरी पर केंद्रित था। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाएं आतीरहतीहैं।

फरवरी में यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे पश्चिमी सुमात्रा में 25 लोग मारे गए और 460 से अधिक घायल हो गए थे । जनवरी 2021 में पश्चिमी सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 6,500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav