प्रधानमंत्री मोदी किसी विशेष जाति, धर्म के नहीं बल्कि एक जन नेता हैं: नकवी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 02 Apr 2022 05:41 PM
प्रधानमंत्री मोदी किसी विशेष जाति, धर्म के नहीं बल्कि एक जन नेता हैं: नकवी
ऑडियो सुनें

मुंबई. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विशेष जाति, समुदाय, क्षेत्र या धर्म के नेता नहीं, बल्कि एक ”जन नेता” हैं. साथ ही कहा कि सम्मान के साथ विकास की उनकी प्रतिबद्धता के कारण सभी का ”समावेशी सशक्तिकरण” सुनिश्चित हो रहा है. मुंबई के पास नये पनवेल स्थित अंजुमन-ए-इस्लाम में मेधावी छात्रों को सम्मानित और सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जाति और समुदाय के बंधनों को तोड़कर आम लोगों को प्रगति व समृद्धि का अनमोल साथी बनाया है.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी जरूरतमंद वर्गों का आर्थिक-सामाजिक-शैक्षणिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए बिना थके लगातार काम किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जहां अल्पसंख्यक समुदाय के करीब तीन करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी गई थी, वहीं, मोदी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में 5.20 करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी है. नकवी ने कहा कि इस कदम के कारण खासतौर पर मुस्लिम लड़कियों समेत अन्य छात्रों के स्कूल छोड़ने की दर में गिरावट आयी है. केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए अन्य कार्यों का भी उल्लेख किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news