‘ द बीटल्स : गेट बैक’ के लिए पीटर जैक्सन को मिले दो एमी पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 Sep 2022 08:10 PM
‘ द बीटल्स : गेट बैक’ के लिए पीटर जैक्सन को मिले दो एमी पुरस्कार
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. चर्चित फिल्मकार पीटर जैक्सन को उनकी वृत्तचित्र श्रृंखला ‘‘द बीटल्स : गेट बैक’ के लिए ‘दो क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड’ मिले हैं. जैक्सन को पहली बार एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पुरस्कार समारोह लॉस एंजिलिस के माइक्रोसॉफ्ट थियेटर में शनिवार को आयोजित किया गया था.

जैक्सन को निर्देशन और बेहतरीन वृत्तचित्र श्रेणी में ‘द बीटल्स : गेट बैक’ के लिए एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह वृत्तचित्र श्रृंखला पिछले साल डिज्नी प्लस पर प्रसारित की गई थी. यह वृत्तचित्र वर्ष 1970 में माइकल ंिलडसे हॉग द्वारा फिल्माई गई ‘लेट इट बी’ की मूल सामग्री से बनाया गया है. हॉग ने इस नाम से बीटल्स के एल्बम बनाने पर एक वृत्तचित्र तैयार किया था. जैक्सन ने एमी पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu