दंतेवाड़ा : 20 किलोग्राम वजन के दो बम बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Sep 2022 06:02 PM
दंतेवाड़ा : 20 किलोग्राम वजन के दो बम बरामद

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के कमारगुड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने सोमवार को लगभग 20 किलोग्राम वजन के दो पाइप बम बरामद किए.

अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे सुरक्ष बलों के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि जवान जब कमारगुड़ा शिविर से जगरगुंडा की ओर जा रहे थे, तब उन्हें सड़क के किनारे बम होने की जानकारी मिली. अधिकारियों के अनुसार, बाद में बम निरोधक ने दो पाइप बम बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया. अधिकारियों ने बताया क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

By Yogesh Kumar Sahu