छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में भोजन पहुंचाने का काम करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Sep 2022 07:52 PM
छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में भोजन पहुंचाने का काम करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने 19 वर्षीय एक छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में भोजन पहुंचाने का काम करने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कोंढवा में 17 सितंबर को इंजीनियंिरग की एक छात्रा ने आॅनलाइन ऐप के जरिए एक रेस्तरां से खाने का आॅर्डर दिया था, तभी यह घटना हुई.

कोंढवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी रईस शेख ने शनिवार रात करीब नौ बजे खाने का पार्सल देने के बाद छात्रा से पीने का पानी मांगा. पानी पीते समय उसने छात्रा से बातचीत करनी शुरू की और उससे उसके गृहनगर एवं कॉलेज का नाम पूछा.’’ अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने छात्रा से कहा कि यदि उसे किसी चीज की जरूरत हो, तो वह उससे कह सकती है. उन्होंने बताया कि आरोपी ने छात्रा के फोन पर संदेश भी भेजा, लेकिन तुरंत उसे डिलीट कर दिया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद आरोपी ने एक और पानी का गिलास मांगा और जब छात्रा उसे गिलास पकड़ा रही थी, तो उसने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ने और उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब युवती चिल्लाई, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आवासीय सोसाइटी के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.’’ बाद में, छात्रा पुलिस के पास गई और उसने शिकायत दर्ज कराई.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला का लज्जा भंग करना) और 354-ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu