महासमुंद जिले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Sep 2022 08:23 PM
महासमुंद जिले का ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा प्रायोजित खाकी के रंग स्कूल संग कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है. जिले के अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया है. गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया. इसमें मात्र दो माह में ही 20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों के मध्य साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है.

महासमुंद जिले में आयोजित खाकी के रंग स्कूल के संग भव्य कार्यक्रम मेें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल को सम्मानित किया गया. महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए बनाए गए वीडियो को लांच किया गया. इस वीडियो को व्यापक जन सराहना मिल रही है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महासमुंद पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu