दक्षिणा में मिले केले नहीं देने पर गुस्साई पालतू हथिनी, महावत को सूंड़ से नीचे गिरा पैर से कुचला, मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 21 Sep 2022 09:05 PM
दक्षिणा में मिले केले नहीं देने पर गुस्साई पालतू हथिनी, महावत को सूंड़ से नीचे गिरा पैर से कुचला, मौत
ऑडियो सुनें

सिवनी. केला न देने को लेकर गुस्साई एक पालतू हथिनी ने अपने 55 वर्षीय महावत को सूंड से नीचे गिराकर पैर से कुचलकर मार डाला. घटना मंगलवार को सिवनी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बंडोल थाना अंतर्गत राहीवाड़ा गांव के पास हुई. बंडोल के थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर ने बुधवार को बताया कि इन दिनों बाहर के कुछ लोग हथिनी लेकर घूम रहे हैं और गांव-गांव जाकर लोगों से दक्षिणा मांग रहे हैं.

उन्होंने बताया कि बंडोल से राहीवाड़ा गांव की ओर जाते समय दमोह निवासी महावत भरत वासुदेव (55) हथिनी पर बैठा था. इसी बीच वहां से केला लेकर जा रहे ट्रक चालक ने ट्रक रोका और हथिनी को खिलाने के लिए कुछकेले दिए लेकिन महावत ने उन्हें अपने पास रख लिया. उन्होंने बताया कि इससे हथिनी ने गुस्से में आकर सूंड से भरत को दबोचा और नीचे पटक कर पैर से कुचल दिया. भरत को किसी तरह बचाकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

समूह के लोगों ने बताया कि हथिनी का नाम हीरा है और उसकी उम्र करीब 20 साल है. उनका कहना है कि लेकिन वह इतने गुस्से में आकर किसी की जान ले लेगी यह सोचा नहीं था. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu