‘द टाईगर ब्वाॅय’ चेन्दरू मंडावी की आदमकद प्रतिमा की होगी स्थापना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Sep 2022 10:02 PM
‘द टाईगर ब्वाॅय’ चेन्दरू मंडावी की आदमकद प्रतिमा की होगी स्थापना
ऑडियो सुनें

जगदलपुर. बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने नारायणपुर के चेन्दरू मण्डावी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी. जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अध्यक्ष बघेल ने हाॅलीवुड फिल्मों में काम किए चेन्दरू मण्डावी के सम्मान में उक्त घोषणा की.

ज्ञात हो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र नारायणपुर के एक छोटे से गांव गढ़बेंगाल में ’’चेन्दरू मण्डावी’’ का जन्म हुआ था. चेन्दरू को अपने पिता एवं दादा से उपहार स्वरूप शेर का बच्चा प्राप्त हुआ. चेन्दरू और शेर (टेम्बू) बहुत अच्छे दोस्त हो गए थे. उनकी दोस्ती के दास्तान विश्व प्रसिद्ध हुई. ’’द टाईगर ब्वाॅय’’ के नाम से न केवल चेन्दरू विश्व विख्यात हुआ. अपितु उन्होंने अपने नाम के साथ अबुझमाड़ बस्तर को भी विश्व पटल पर प्रसिद्ध दिलाई.
उनके जीवन आधारित फिल्म ’’द जंगल सागा’’ को आस्कर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ. विभूति चेन्दरू की प्रतिमा एवं जीवन परिचय नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल में स्थापित किए जाने हेतु 10 लाख रूपए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu