छत्तीसगढ़: नहर में मछली पकडऩे उतरे दो ग्रामीणों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Oct 2022 12:57 PM
छत्तीसगढ़: नहर में मछली पकडऩे उतरे दो ग्रामीणों की मौत…

ऑडियो सुनें

राजनांदगांव: चिचोला इलाके के एक जलाशय से निकली नहर में दो ग्रामीणों की मौत का मामला सामने आया है। कड़ी मशक्कत के बाद चिचोला पुलिस ने रात लगभग 10 बजे दोनों ग्रामीणों के शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि मछली मारने के दौरान यह हादसा हुआ है। घटना की खबर के बाद विधायक छन्नी साहू और उनके पति चंदू साहू मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक नवागांव के रहने वाले सावंतराम धनकर और परदेशीराम नहर में मछली पकडऩे के लिए गए थे।

इस दौरान दोनों नहर के पाईप से निकलने की कोशिश करते फंस गए। जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पानी छोड़े जाने के दौरान गहराई 40 फीट से अधिक थी। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। चिचोला पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि मछली तलाशी के दौरान दोनों की मृत्यु हुई है। शव को बरामद कर लिया गया है। नहर मासूल जलाशय से जुड़ा हुआ है। क्षमता से अधिक भराव होने के कारण जलाशय से नहर में पानी छोड़ा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों मछली पकडऩे के प्रयास में गहराई में चले गए और उनकी जान चली गई।

By Nandkishoryadav