गरियाबंद के पांडुका गांव में ED का छापा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Oct 2022 12:44 PM
गरियाबंद के पांडुका गांव में ED का छापा…
ऑडियो सुनें

गरियाबंद: प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने भले ही अपनी छापामार कार्रवाई के बाद शुरुआती रूप से एक आईएएस अधिकारी और दो व्यापारियों के लिए 8 दिनों की रिमांड ले रखी है। लेकिन अब उसकी टॉप टारगेट में रायगढ़ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू दिखाई दे रही है।

ईडी के अधिकारियों ने आज तड़के सुबह रानू साहू के मायके गरियाबंद के पांडुका में दबिश दी है। ईडी की टीम वहां कई घरों में जांच कर रही है। ईडी की टीम कोरबा कलेक्टर कार्यालय और रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय के निवास एवं खनिज शाखा में दबिश दे चुकी है। आज की उसकी कार्रवाई में ईडी टीम के हाथों क्या-क्या लगा है..? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी अधिकृत रूप से नहीं मिल पाई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav