छत्तीसगढ़: घर के सामने दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Oct 2022 11:03 AM
छत्तीसगढ़: घर के सामने दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, मौत…

ऑडियो सुनें

महासमुंद: अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घर के सामने बाइक में सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

यह घटना बीते रात भदरसी चौखड़ी बागबाहरा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 32 वर्षीय चिंताराम यादव और 45 वर्षीय पान सिंह ध्रुव दोनों भदरसी निवासी हैं. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है.

By Nandkishoryadav