रायपुर. छत्तीसगढ़ का मौसम काफी गर्म है. सूर्य एक बार फिर आग उगलने लगा है. तापमान में वृद्धि के साथ रात भी गर्म हो गई है. अप्रैल में मई जैसी गर्मी से लोग हलाकान हैं. सुबह 10-11 बजे ही सूर्य तपने लगता है. दिनभर की तपिश के बाद शाम- रात तक उमस रहती है. मौसम केंद्र ने बुधवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 40, बिलासपुर में 41, पेण्ड्रारोड में 40.3, राजनांदगांव में 41, दुर्ग में 39.4, अंबिकापुर में 39 और जगदलपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. पिछले 24 घंटे में जगदलपुर में 18.2 मिलीमीटर बारिश हुई. इसलिए वहां का मौसम कुछ ठंडा रहा. प्रदेश में बाकी स्थानों
पर भारी गर्मी रही. रात को भी पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है. पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री था.
तापमान फिर 40 डिग्री, बस्तर में हल्की बारिश के संकेत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 12:22 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 श्रद्धालुओं पर काल का प्रहार : देवदर्शन से लौटते समय लैंडक्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के नौ की मौत
- 2 कॉलेज की लिफ्ट में 12 घंटे तक फंसी रही 19 वर्षीय छात्रा, अगली सुबह सुरक्षित निकाला गया
- 3 ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो…’: ऑटोग्राफ देते समय वैभव सूर्यवंशी ने छोटे फैन को दी मजेदार नसीहत, VIDEO वायरल
- 4 भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बातचीत, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर होगा फोकस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news