रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र में चोरी, 1 लाख 80 हजार के जेवर ले उड़े चोर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 12:11 PM
रायपुर: खरोरा थाना क्षेत्र में चोरी, 1 लाख 80 हजार के जेवर ले उड़े चोर
ऑडियो सुनें

रायपुर. खरोरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आई है. जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की, बताया कि घर मे ससुर हीरालाल साहू, सास प्रेमीन साहू, जेठ होमकांत एवं 2 बच्चो के साथ थी. वही देर रात खाना खाकर आंगन मे ससुर हीरालाल साहू, सास प्रेमीन साहू एवं मेरे बच्चो के साथ सोयी थी। जब सुबह जगी और कमरे मे गई तो सामान बिखरा पड़ा था, और आलमारी का लॉकर टूटा मिला। जिसमें रखे सोना 2 नग टाप्स, 03 नग ओम लाकेट, 06 नग वर्टिकल दाना, 01 नग अगुंठी, 01 जोडी झुमका, 01 नग रानी हार तथा 01 नग चांदी की कटोरी, 01 नग चम्मस, 01 नग चैन माला, 01 नग पैर पटी, 01 नग चुडी, 01 नग चुटकी, 01 जोडी पायल गायब थे. शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav