छत्तीसगढ़: सरपंच के पति की हत्या, माओवादियों ने धारदार हथियार से रेता गया गला…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Nov 2022 02:22 PM
छत्तीसगढ़: सरपंच के पति की हत्या, माओवादियों ने धारदार हथियार से रेता गया गला…
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा: जिले में माओवादियों ने एक गांव की महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी है। माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद माओवादी रेवाली गांव में अचानक पहुंच गए। सरपंच पति भीमा बारसे को घर से उठाया। फिर उसे जंगल की तरफ लेकर गए। जिसके बाद भीमा की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। हालांकि माओवादियों ने भीमा बारसे की हत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav