जशपुर: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 07:35 PM
जशपुर: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

ऑडियो सुनें

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कथित तौर पर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. जशपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के जशपुर विकासखंड के अंतर्गत बोखी बरटोली गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार दोपहर दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे और नहाने के दौरान दोनों गहराई में चले गए और डूब गए.

उन्होंने बताया कि बच्चे जब देर तक घर वापस नहीं लौटे तब उनके परिजन ने उनकी खोजबीन शुरू की और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया ?कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल केलिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात लगभग 10 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद किए. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजन को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu