हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 07 Nov 2022 08:06 PM
हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी की प्रायोगिक परीक्षा 10 जनवरी से
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 के नियमित छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा और प्रायोजन कार्य सभी मान्यता प्राप्त संस्थाओं में 10 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में सभी संस्थाओं को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu