कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक ओमीक्रोन समेत विभिन्न स्वरूपों से बचाती है : अध्ययन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 05:00 PM
कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक ओमीक्रोन समेत विभिन्न स्वरूपों से बचाती है : अध्ययन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कोविड-19 रोधी टीकाकरण के तहत पहली दो खुराकें लेने के छह महीने बाद कोवैक्सीन की बूस्टर खुराक लेने से ओमीक्रोन समेत सार्स-सीओवी-2 के ंिचताजनक स्वरूप (वीओसी) के खिलाफ प्रतिरक्षा मजबूत होती है तथा गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिलती है. आईसीएमआर और भारत बायोटेक के एक अध्ययन में यह बात कही गई है.

पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि ज्यादातर टीकों के लक्षित क्षेत्र के भीतर कम से कम 30 उत्परिवर्तन के साथ ओमीक्रोन फैलने से और टीके से उत्पन्न एंटीबॉडीज के इस पर असर न होने से इसका प्रसार बढ़ा तथा फिर से संक्रमण फैला.उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य मान्यता प्राप्त टीकों के मामले में भी वायरस के ंिचताजनक स्वरूप (वीओसी) पर एंटीबॉडी का असर कम होने की खबरों ने दुनियाभर में ंिचता पैदा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news