धमतरी: हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 07:09 PM
धमतरी: हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत

ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाथी के हमले की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई.
वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये घटनाएं शनिवार को उदंती-सीतानदी बाघ अभयारण्य के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में हुईं, जो राज्य की राजधानी रायपुर से 150 किलोमीटर दूर है.

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक हाथी ने पाइकभाटा गांव की निवासी भूमिका मरकाम (38) पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में लकड़ी लेने गई थी. अन्य महिलाएं भागने में सफल रहीं और स्थानीय लोगों को सूचित किया, जिन्होंने उसके बाद वन र्किमयों को जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग हाथी को भगाने में कामयाब रहे, जिसके बाद महिला का शव मौके से बरामद हुआ. अधिकारी ने बताया कि वन र्किमयों को घटनास्थल के पास से एक व्यक्ति का शव भी मिला, जिसकी पहचान पास के पावद्वार गांव के निवासी बुधम नेताम (45) के रूप में हुई है. माना जाता है कि उसे भी इसी हाथी ने मार डाला. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में बरनासिली गांव की रहने वाली सुखबाई (24) को शनिवार की रात एक हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना के वक्त वह शौच करने के लिए गई थी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों को तत्काल राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये दिए गए हैं और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हर परिवार को 5.75-5.75 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu