ब्रुकलिन बेकहम, निकोला पेल्ट्ज ने की शादी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Apr 2022 07:37 PM
ब्रुकलिन बेकहम, निकोला पेल्ट्ज ने की शादी
ऑडियो सुनें

लंदन. मॉडल शेफ ब्रुकलिन बेकहम और अभिनेत्री निकोला पेल्ट्ज शनिवार को मियामी में एक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए.
पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और फैशन डिजाइनर-पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम के सबसे बड़े बेटे ब्रुकलिन ने 11 जुलाई, 2020 को ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज आॅफ एक्संिटक्शन’ की अभिनेत्री से सगाई की घोषणा की थी.

‘द मिरर’ के अनुसार, शादी समारोह मियामी में समुद्र के किनारे एक भवन में आयोजित हुआ जिसके मालिक निकोला के उद्यमी पिता नेल्सन पेल्ट्ज हैं. अपनी शादी की पोशाक के लिए 27 वर्षीय दुल्हन ने प्रतिष्ठित इतालवी फैशन हाउस वैलेंटिनो की ड्रेस का विकल्प चुना. ब्रुकलिन की बहन हार्पर (10) ‘ब्राइड्समेड बनीं और उनके 17 वर्षीय भाई क्रूज ‘बेस्ट मैन’ बने. दुल्हन की तरफ से निकोला की दादी शादी के दिन ‘मेड आॅफ आॅनर’ थीं. शादी में ज्यादातर परिवार के लोग शामिल थे. इस समारोह में अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया और टेनिस आइकन सेरेना विलियम्स भी शामिल हुईं. ब्रुकलिन और निकोला ने जनवरी 2020 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu