भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा करने पर OIC के महासचिव पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Dec 2022 07:10 PM
भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा करने पर OIC के महासचिव पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का दौरा करने एवं जम्मू कश्मीर पर उनकी टिप्पणियों को लेकर इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के महासचिव पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इस संगठन का इस क्षेत्र से जुड़े मामलों से कोई लेना देना नहीं है.

ओआईसी के महासचिव जनरल एच ब्राहिम ताहा के पीओके के दौरे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘ भारत के आंतरिक मामलों में किसी तरह का हस्तक्षेप करने का ओआईसी और उसके महासचिव का प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’’ उन्होंने कहा कि ओआईसी पूर्णत: साम्प्रदायिक, पक्षपाती और तथ्यात्मक रूप से गलत रूख के कारण पहले ही अपनी विश्वसनीयता खो चुका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu