नेशनल हेराल्ड मामला : प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता खड़गे से पूछताछ की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Apr 2022 07:24 PM
नेशनल हेराल्ड मामला : प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता खड़गे से पूछताछ की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले से जुड़ी धन शोधन संबंधी जांच के सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से यहां सोमवार को पूछताछ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. ईडी कांग्रेस द्वारा सर्मिथत ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (एजेएल) के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच कर रही है जोकि नेशनल हेराल्ड अखबार का प्रकाशन करती है.
अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे (79) को जांच के संबंध में संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया था.

खड़गे सुबह करीब 11 बजे दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी जांच संबंधी कुछ पहलुओं को समझना चाहती है. उन्होंने बताया कि खड़गे का बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि यंग इंडियन और एजेएल के पदाधिकारी रहने के चलते खड़गे से पूछताछ की आवश्यकता पड़ी.

सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेने के बाद ईडी वर्ष 2016 से धनशोधन रोकथाम कानून के तहत एजेएल और विभिन्न कांग्रेस नेताओं की भूमिका को लेकर जांच कर रही है. एजेंसी ने आरोप लगाया था कि इस मामले में आरोपियों ने हरियाणा के पंचकूला स्थित एक भूखंड को अवैध तरीके से एजेएल को आंवटित किया और मुंबई के बांद्रा इलाके में एक इमारत के निर्माण के लिए इस भूखंड के आधार पर ंिसडिकेट बैंक की एक शाखा (बहादुर शाह जफर मार्ग) से ऋण प्राप्त किया.

आरोपियों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र ंिसह हुड्डा और दिवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा शामिल हैं. ईडी ने 16.38 करोड़ रुपये कीमत वाली इस संपत्ति को 2020 में जब्त कर लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu