छत्तीसगढ़ के चित्रकार श्रवण कुमार ने प्रधानमंत्री से की भेंट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Jan 2023 08:20 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के प्रख्यात चित्रकार श्रवण कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें उनका एक तैलचित्र भेंट किया. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान चित्रकार श्रवण कुमार शर्मा से मुलाकात हुई. वह सालों से चित्रकारी कर रहे हैं और उनमें जनजातीय कला को लेकर बहुत ही जुनून है.’’ प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक तस्वीर भी साझा की जिसमें श्रवण कुमार मोदी का एक तैलचित्र उन्हें सौंपते दिख रहे हैं. छत्तीसगढ़ के सरगूजा की सांसद रेणुका सिंह सरूता भी श्रवण कुमार के साथ मौजूद थीं. कुमार सरगुजा के हैं और उन्हें अपनी कला के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu