मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा का अनावरण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Mar 2022 05:33 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान वहां गौरव पथ गॉर्डन में डॉ. खूबचंद बघेल की अष्ट धातु से निर्मित 7 फिट ऊंची आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल होने बलौदाबाजार पहुंचे हैं. इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी उपस्थित थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu