सरगुजा: महिला से बलात्कार मामले में दो लोग गिरफ्तार, अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Jan 2023 06:11 PM
ऑडियो सुनें

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की पुलिस ने महिला से बलात्कार के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की निवासी यह महिला काम की तलाश में पति के साथ अंबिकापुर पहुंची थी.

उन्होंने बताया कि अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने महिला (30) से बलात्कार करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि वह अपने पति के साथ काम की तलाश में रविवार को अंबिकापुर पहुंची थी. देर शाम जब वह बस स्टैंड पर थी तब कुछ लोग वहां पहुंचे और ई रिक्शा में बैठाने के नाम पर महिला और उसके पति को सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्होंने दोनों को डराया धमकाया. इसके बाद उन्होंने महिला से दुष्कर्म किया और घटनास्थल से फरार हो गए.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला अपने पति के साथ बस स्टैंड में स्थित पुलिस सहायता केंद्र पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu