बिलासपुर : पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, तीन लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jan 2023 06:22 PM
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक कार पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें आग लग गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. रतनपुर-कोटा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आशीष अरोड़ा ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार रात रतनपुर और पेंड्रा रोड के बीच खैरा-पोडी गांव में हुई.

कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई. उन्होंने कहा कि पीड़ित वाहन से बाहर नहीं निकल पाए और उनकी आग में झुलसकर मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की जल चुकी लाशें कार के भीतर मिली हैं और उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि कार बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के शाहनवाज खान का है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu