मुख्यमंत्री ने अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लिए चादर और अकीदत के फूल किए रवाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Jan 2023 05:37 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए.

मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन नईम रज़ा और फहीम खान को प्रदान किया. नईम ने बताया की चादर को रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर 40 लोगों के दल के साथ अजमेर शरीफ जायेंगे.

मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर उर्स के मौके पर दरगाह गरीब नवाज अजमेर शरीफ में पेश की जाएगी. साथ ही देश और छत्तीसगढ़ की अमन, चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए दुआएं की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu