IND vs NZ 5th ODI Live Score भारत ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज: पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, अर्शदीप-सिराज और अक्षर छाए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 03:33 PM
IND vs NZ 5th ODI Live Score भारत ने 3-1 से जीती वनडे सीरीज: पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, अर्शदीप-सिराज और अक्षर छाए
ऑडियो सुनें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज भारत ने अपने नाम कर ली। आज उसने पांचवां और आखिरी मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला गया जहां भारत ने न्यूजीलैण्ड को हरा दिया।न्यूजीलैंड को 47वें ओवर में 181 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। अक्षर पटेल ने जैकब डफी को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल ब्लेयर टिकनर और मैथ्यू फिशर क्रीज पर हैं। कीवियों को 18 गेंद में 28 रन चाहिए। वहीं, भारत सीरीज जीतने से एक कदम दूर है।

न्यूजीलैंड ने 45 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए आखिरी पांच ओवर में 37 रन की जरूरत है, जबकि उसके सिर्फ दो विकेट बाकी हैं। जैकब डफी आठ और ब्लेयर टिकनर पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 210 रन का लक्ष्य दिया है।

न्यूजीलैंड को 158 के स्कोर पर सातवां और 161 के स्कोर पर आठवां झटका लगा है। नमन धीर ने पहले मिचेल सैंटनर को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। वह 24 रन बना सके। फिर अर्शदीप सिंह ने क्रिश्चियन क्लार्क को ईशान के हाथों कैच कराया। वह 16 रन बना सके। क्रिश्चियन क्लार्क और सैंटनर के बीच सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई थी, लेकिन अब भारत ने वापसी की है। भारत सीरज जीत से दो विकेट दूर है। न्यूजीलैंड ने 43 ओवर के बाद आठ विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को 42 गेंद में 49 रन की जरूरत है।

न्यूजीलैंड ने 38 ओवर के बाद छह विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। कीवी टीम को 72 गेंद में 65 और रन की जरूरत है। फिलहाल मिचेल सैंटनर 16 रन और क्रिश्चियन क्लार्क नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।

119 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे हैं। कीवियों के छह विकेट गिरे हैं। 31वें ओवर की आखिरी गेंद पर आकिब नबी ने माइकल ब्रेसवेल को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। इसके बाद 32वें ओवर की पहली गेंद पर यश ठाकुर ने डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को बोल्ड किया। यश ने अपने डेब्यू वनडे पर विकेट का खाता खोला। फॉक्सक्रॉफ्ट 42 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। 32 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 122 रन है। मिचेल सैंटनर और क्रिश्चियन क्लार्क क्रीज पर हैं। कीवियों को 88 और रन की जरूरत है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group