VIDEO ईरान का बहरीन पर ड्रोन हमला, अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम था निशाना, होर्मुज में अमेरिका के F-16 फाइटर जेट तैनात

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 15 Nov 2026 04:08 PM
VIDEO ईरान का बहरीन पर ड्रोन हमला, अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम था निशाना, होर्मुज में अमेरिका के F-16 फाइटर जेट तैनात
ऑडियो सुनें

ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को चुनौती दी है! बहरीन में अमेरिकी एयर डिफेंस रडार को निशाना बनाने के लिए 6 ड्रोन भेजने का ईरान ने दावा किया है। बहरीन में सुरक्षा अलर्ट जारी हुए हैं।

बहरीन डिफेंस फोर्सेस की जनरल कमांड के मुताबिक, ईरान की ओर से बहरीन को निशाना बनाकर हमले जारी हैं। बहरीन के एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से किए गए कई हवाई हमलों को रोककर नष्ट कर दिया।

बहरीन की सेना ने स्पष्ट किया कि ये हमले अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। बयान में यह भी कहा गया है कि देश की सभी सैन्य इकाइयां और हथियार पूरी तरह तैयार हैं तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सतर्क हैं।

स्पष्ट है कि ईरान के IRGC ने दावा किया कि 6 ड्रोन से बहरीन के अल-रिफा हेलीकॉप्टर बेस पर अमेरिकी एयर डिफेंस रडार को निशाना बनाया गया। बहरीन की सेना ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कई हवाई हमलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया, लक्ष्य तक नहीं पहुंचे। साइरन बजे, अलर्ट जारी हुआहै। नुकसान या सफल हमले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई। US की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

कई हफ्तों में किसी GCC देश पर हुआ यह पहला ऐसा हमला है। इन ताज़ा हमलों से यह चिंता पैदा हो गई है कि ईरान एक बार फिर खाड़ी क्षेत्र में अपने हमलों का दायरा बढ़ा सकता है. उधर ईरान से तनाव के बीच होर्मुज में अमेरिका के F-16 फाइटर जेट तैनात किये गए हैं. समुद्री इलाकों में लगातार लगा रहे हैं गश्त.

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान से तनाव के बीच अमेरिकी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान लगातार समुद्री इलाकों में गश्त लगाते रहते हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिकी सैन्य सुरक्षा के तहत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 1.7 अरब बैरल से अधिक कच्चे तेल ट्रांसपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर CENTCOM ने 14 नवंबर को F-16 विमानों की गश्त की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान लगातार के बीच लगातार तनाव बना हुआ है.

होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण वॉटर रूट में से एक
यहां से दुनिया के 20 फीसदी तेल का ट्रांसपोर्ट किया जाता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण वॉटर रूट में से एक है. हालांकि यह ईरान और ओमान के बीच एक संकरा रास्ता है, लेकिन दुनिया की एक बड़ी मात्रा में तेल और LNG गैस की सप्लाई यहीं से होकर गुजरती है. यही कारण है कि ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका से जुड़े तनावों के परिणाम मध्य पूर्व से कहीं आगे तक जाते हैं. कोई भी ऐसा सैन्य टकराव जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होने वाले शिपिंग के लिए खतरा बने. वह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है.

हर संघर्ष का मूल कारण होर्मुज नहीं
तेल की कीमतों को बढ़ा सकता है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर असर डाल सकता है और भारत जैसे देशों की अर्थव्यवस्था पर दबाव पैदा कर सकता है. मुख्य बात यह है कि मिडिल ईस्ट के हर संघर्ष का मूल कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं है. यह एक ऐसा पॉइंट है, जो किसी क्षेत्रीय सैन्य टकराव को वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा संकट में बदल सकता है. मौजूदा युद्ध से पहले, दुनिया के कुल तेल और पेट्रोलियम तरल पदार्थों की खपत का लगभग 5वां हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group