मुख्यमंत्री ने ‘राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार‘ से सम्मानित किए जाने पर आदित्य प्रताप सिंह को दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Jan 2023 09:58 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के छात्र मास्टर आदित्य प्रताप सिंह चौहान को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. यह पुरस्कार आदित्य प्रताप सिंह को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के होनहार बालक छोटी उम्र में नवाचार के क्षेत्र में कार्य कर रहे है और उपकरण का ईजाद कर रहे है. आदित्य प्रताप सिंह का कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है. मुख्यमंत्री ने मास्टर आदित्य के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी.

उल्लेखनीय है कि आदित्य को इनोवेशन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. आदित्य ने माइक्रोमा नामक उपकरण तैयार किया है, जो पानी से बैक्टीरिया, माइक्रो कास्टिक डिटेक्ट और फिल्टर कर सकता है. इस पुरस्कार में एक लाख की राशि, मेडल, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर युक्त प्रमाण-पत्र और साथ में स्मृति चिन्ह दिया गया है. आदित्य सिंह राजधानी रायपुर के निवासी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu