पटना. बिहार में बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार ने शनिवार को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी व भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को 35,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया. राजद उम्मीदवार अमर पासवान को 82,116 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को सिर्फ 45,353 वोट मिले. राजद उम्मीदवार के पिता मुसाफिर पासवान का निधन हो जाने के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर 2020 में मुसाफिर इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. वीआईपी करीब एक महीने पहले तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा रही थी.
बिहार उपचुनाव: बोचहां विधानसभा सीट पर राजद की जीत
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 05:04 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शाहरुख खान और अनंत अंबानी का वीडियो वायरल: क्या सदगुरु के सामने अनंत ने कहा ‘चुप बैठ’? लोगों ने निकाले अपने-अपने मतलब
- 2 Today’sTopNews फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, भारत-नेपाल के बीच आज से नई ट्रेन, देश विदेश प्रदेश की फटाफट खबरें
- 3 Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान-ए की जीत, 313 रन के जवाब में 265 पर सिमटा भारत-ए
- 4 ट्रंप का दावा: ईरान ने अब तक 81 हज़ार प्रदर्शनकारियों को मार डाला, एक हफ्ते में दागे सबसे ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: