बीजापुर: CRPF जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 07 Feb 2023 08:41 PM
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर शहर में मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी र्सिवस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन में तैनात कांस्टेबल बीनू एम (37) ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे बटालियन मुख्यालय में अपनी बैरक में र्सिवस राइफल से खुद को गोली मार ली.

उन्होंने बताया कि जवान के सहकर्मी गोली की आवाज सुनकर उसकी बैरक में पहुंचे और उसे खून से लथपथ पाया. उन्होंने बताया कि उसे तत्काल एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि यह जवाब केरल का रहने वाला था और तीन दिन पहले छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu