कर्नाटक: भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे ईश्वरप्पा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 06:44 PM
कर्नाटक: भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे ईश्वरप्पा
ऑडियो सुनें

शिवमोगा (कर्नाटक). कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने शनिवार को कहा कि वह निजी कारणों के चलते होसपेट में पार्टी की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होंगे. ईश्वरप्पा ने एक सिविल ठेकेदार को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगने के बाद मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था. विजयनगर जिले के होसपेट में शनिवार से दो दिवसीय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई है, जिसमें रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा शामिल होंगे. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अपनी अगली जिम्मेदारी या कदम के बारे में उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह पार्टी के फैसले का पालन करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news