भारतीय रेलवे में निकली 147 पदों पर भर्ती, 7th CPC के अनुसार होगी सैलरी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 03:20 PM
भारतीय रेलवे में निकली 147 पदों पर भर्ती, 7th CPC के अनुसार होगी सैलरी
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के साउथ वेस्‍टर्न रेलवे डिवीजन ने मालगाड़ी मैनेजर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

साउथ वेस्‍टर्न रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 147 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 25 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्‍यताप्राप्‍त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। अधिकतम आयुसीमा 42 वर्ष निर्धारित है जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए छूट का भी प्रावधान है। चयनित उम्‍मीदवारों को 7th CPC लेवल 5 के तहत वेतन मिलेगा। उम्‍मीदवारों को कोई एप्लिकेशन फीस नहीं जमा करनी है. अन्‍य सभी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद हैं।

ऐसे करें आवेदन
बताई गई आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाएं
अब होमपेज पर दिख रहे जॉब सेक्‍शन पर जाएं
नोटिफिकेशन पाने के लिए नोटिफिकेशन का लिंक खोले
उम्‍मीदवार इसी पेज पर रजिस्‍ट्रेशन पूरा कर लें
अब लॉगिन करें और फॉर्म सब्मिट कर दें
डॉक्‍यूमेंट्स और सिग्‍नेचर अपलोड कर आवेदन पूरा करें

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav