पटना. बिहार की बोचहां विधानसभा सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि लोगों की इच्छा सर्वोच्च है.बोचहां सीट के उपचुनाव में राजग की हार को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जनता मालिक है, जिसको चाहे उसको अपना वोट दे. इस पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है.’’विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा उम्मीदवार अमर पासवान ने शनिवार को बोचहां विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 36,658 मतों से हराया था.पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोरोना महामारी की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि देशभर में सबसे ज्यादा जांच दर बिहार की है और जांच को लेकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है.
उपचुनाव में राजग की पराजय पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा: ‘जनता मलिक है’
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 06:57 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 ब्रेकिंग : जीएसटी के तीन अधीक्षक गिरफ्तार, 4 लाख की रिश्वत मांगी, 3 लाख में सौदा तय हुआ
- 2 Bharat Mandapam 16वीं सदी की स्वर्ण अक्षरों वाली गीता बनी आकर्षण, भारत मंडपम में दिखी छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक विरासत
- 3 1.89 करोड़ के मोबाइल कंजर गिरोह ने उड़ाए थे, एक गिरफ्तार, एप्पल स्टोर से 173 नग मोबाइल चोरी का मामला
- 4 NVIDIA : सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की नाटकीय वापसी के बाद शेयरों में 30 फीसदी उछाल, जानिए कैसे पलट गई बाजी
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: