उत्तर कोरिया ने मिसाइल प्रक्षेपण के बाद समुद्र में दागे गोले

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Mar 2022 07:02 PM
ऑडियो सुनें

सियोल. उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र में गोले दागे. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी. इससे कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण भी किया था जो असफल साबित हुआ था और जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं वह देश अपने हथियारों के जखीरे को बढ़ाते हुए लंबी दूरी की अपनी बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की कोशिश कर सकता है.

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसने उत्तर कोरिया के पश्चिमी तट से संभवतया बहु रॉकेट लॉन्चर प्रणाली से गोले दागे जाने का पता लगाया है. मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना उत्तर कोरिया के कदमों पर करीब से नजर रखती है और तैयार रहती है.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अन्य बयान में कहा कि वह उत्तर के ‘‘छोटी दूरी के प्रक्षेपकों के लॉन्च’’ पर विचार विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगा. परिषद के सदस्य अमेरिका के साथ मिलकर इसका विश्लेषण कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu