राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने ‘हिट- द फर्स्ट केस’ की शूटिंग पूरी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 07:25 PM
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने ‘हिट- द फर्स्ट केस’ की शूटिंग पूरी की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘हिट- द फर्स्ट केस’ की शूटिंग पूरी कर ली है. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. ‘हिट- द फर्स्ट केस’ का निर्माण भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर कर रहे हैं. यह फिल्म इसी नाम से 2020 में बनी तेलुगु हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है.

प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीजÞ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शूटिंग पूरी होने के बाद कलाकारों और फिल्म के सेट पर काम करने वाले अन्य सदस्यों की सामूहिक तस्वीरें पोस्ट कर यह जानकारी दी गई. ‘हिट- द फर्स्ट केस’ के हिंदी संस्करण का निर्देशन डॉ सैलेश कोलानू कर रहे हैं. उन्होंने ही फिल्म के तेलुगु संस्करण का निर्देशन किया था. यह फिल्म एक ऐसे पुलिस वाले की मनोरंजक कहानी है, जो एक लापता लड़की की तलाश करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu