पुलवामा में आतंकवादी हमले में एक हेड कांस्टेबल शहीद, पुलिस अधिकारी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 08:31 PM
पुलवामा में आतंकवादी हमले में एक हेड कांस्टेबल शहीद, पुलिस अधिकारी घायल

ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों की गोलीबारी में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के काकापुरा इलाके में चाय की एक दुकान के पास हेड कांस्टेबल सुरिन्दर सिंह और एएसआई देवराज पर गोलियां चलाईं.

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. गौरतलब है कि पिछले तीन सप्ताह से आतंकवादियों ने घाटी में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमले तेज कर दिए हैं. इस माह यह ऐसा नौवां हमला है.

By Yogesh Kumar Sahu