मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 02:53 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले, भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए…
ऑडियो सुनें

रायपुर: CBI-ED के छापे पर सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली में बड़ा बयान दिया है उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए चाहे वो किसी राज्य में हुआ हो लेकिन ये कार्रवाई केवल चिन्हित राज्यों में हो रही है BJP शासित राज्यों में नहीं हो रही है। कर्नाटक में MLA के यहां 8 करोड़ रु.पकड़ा गया तो वहां पर ईडी क्यों नहीं छापेमारी कर रही?.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन पूर्व तेलंगाना के करीमनगर में कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में शामिल हुए थे, जहां से वे दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात कर बजट में युवाओं, किसानों, आदिवासियों के लिए किए गए पहल की जानकारी दी. खड़गे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों के लिए निश्चित रूप से लाभप्रद होगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खड़गे को आगामी कार्ययोजना से भी अवगत कराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav