रायपुर: धार्मिक पोस्टर को होलिका में डालकर जलाया, दो गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Mar 2023 06:37 PM
रायपुर: धार्मिक पोस्टर को होलिका में डालकर जलाया, दो गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धार्मिक पोस्टर को होलिका में डालकर जलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा इस मामले में पांच नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में धार्मिक पोस्टर को होलिका में डालकर जलाने के आरोप में शाहिद खान (19) और मोहम्मद समीर (18) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा इस मामले में पांच नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है.

उन्होंने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णानगर के करीब लगे धार्मिक पोस्टर को कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने फाड़कर होलिका में डालकर जला दिया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और पाया कि आठ और नौ मार्च की दरमियानी रात को कुछ अज्ञात लड़कों ने धार्मिक पोस्टर को फाड़कर जल रही होलिका में डाल दिया था.

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने फुटेज में दिख रहे लड़कों की पहचान कर 18-19 आयुवर्ग के दो लड़कों को आज गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि पांच नाबालिगों को भी पकड़ा गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu