दिल्ली के जहांगीरपुरी में स्थिति सामान्य हो रही है: पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Apr 2022 06:32 PM
दिल्ली के जहांगीरपुरी में स्थिति सामान्य हो रही है: पुलिस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उत्तर पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी में हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं हिंसा प्रभावित इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गलियों में कुछ दुकानें खुली हैं जिनमें से ज्यादातर किराने की दुकानें हैं और लोगों की आवाजाही भी सामान्य हो रही है. इलाके में 24 घंटे 500 से ज्यादा पुलिस र्किमयों और अतिरिक्त बलों की छह कंपनियों को तैनात रखा गया है.

पुलिस ने बताया कि आंसू गैस से लैस और पानी की बौछार करने वाले कुल 80 दलों को तैनात रखा गया है. संवेदनशील इलाकों में छतों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय शख्स जख्मी हो गया था. पुलिस के मुताबिक, संघर्ष के दौरान पथराव और आगजÞनी की घटनाएं हुई थी और गाड़ियों को भी जला दिया गया था.

इस बीच, उस मस्जिद के सामने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है जहां जुलूस पर कथित रूप से हमला किया था तथा पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है और बैरिकेड लगाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मौके पर रहें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके. जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस ने अमन समिति के सदस्यों के साथ मिलकर सोमवार को शांति मार्च निकाला.

पुलिस ने बताया कि समिति ने इलाके के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और अफवाहों के झांसे में नहीं आने की अपील की. साथ में किसी भी शरारतपूर्ण गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया. दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा था कि जहांगीरपुरी समेत संवेदनशील इलाकों में स्थिति सामान्य होने तक पुलिस र्किमयों की तैनाती बनी रहेगी.

एक समाचार चैनल से अस्थाना ने कहा था, ‘‘ हमने न सिर्फ जहांगीरपुरी बल्कि अन्य इलाकों में भी पर्याप्त बल तैनात किया हुआ है. हम निगरानी के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर निगाह रख रहे हैं कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu