SBI, BOB, अन्य ने ब्याज दरों में 0.1% तक वृद्धि की, बढ़ेगी EMI

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Apr 2022 08:19 PM
SBI, BOB, अन्य ने ब्याज दरों में 0.1% तक वृद्धि की, बढ़ेगी EMI
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बैंक आॅफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक और कोटक मंिहद्रा बैंक सहित प्रमुख बैकों ने अपनी प्रमुख ऋण दरों में 0.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की है. इसके साथ ही आवास, कार और व्यक्तिगत ऋण की मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ेगी. इन बैंकों ने करीब तीन साल बाद बेंचमार्क ऋण दरों में बढ़ोतरी की है. माना जा रहा है कि और बैंक भी इसी तरह का कदम उठा सकते हैं. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. बैंक ने एक साल की अवधि के लिए ऋण दर को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत कर दिया है.

एसबीआई की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, संशोधित एमसीएलआर दर 15 अप्रैल से प्रभावी है. एक दिन, एक महीने और तीन महीने की एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़कर 6.75 फीसदी हो गई, जबकि छह महीने की एमसीएलआर बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई. ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं. इसी तरह दो साल की एमसीएलआर 0.1 प्रतिशत बढ़कर 7.30 प्रतिशत और तीन साल की एमसीएलआर 0.1 प्रतिशत बढ़कर 7.40 प्रतिशत हो गई.

बैंक आॅफ बड़ौदा (बीओबी), एक्सिस बैंक और कोटक मंिहद्रा बैंक ने भी प्रधान एक-वर्षीय एमसीएलआर में वृद्धि की है. बीओबी ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.35 प्रतिशत कर दिया है, जो 12 अप्रैल से प्रभावी है. निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक और कोटक मंिहद्रा बैंक ने भी एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है, जो क्रमश: 18 अप्रैल और 16 अप्रैल से प्रभावी है.

इस फैसले के बाद जिन लोगों ने एमसीएलआर पर कर्ज लिया है, उनकी ईएमआई थोड़ी बढ़ जाएगी. हालांकि, जिन लोगों ने अन्य मानकों के आधार पर ऋण लिया है, उनकी ईएमआई पर प्रभाव नहीं पड़ेगा. एसबीआई की ईबीएलआर (वाह्य मानक आधारित उधारी दर) 6.65 प्रतिशत है, जबकि रेपो से जुड़ी कर्ज की दर (आरएलएलआर) 6.25 प्रतिशत है. ये दर एक अप्रैल से प्रभावी है. आवास और वाहन ऋण सहित किसी भी प्रकार का कर्ज देते समय बैंक ईबीएलआर और आरएलएलआर पर ऋण जोखिम प्रीमियम (सीआरपी) को जोड़ते हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu