आज से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, घर बैठे कर सकेंगे भत्ते के लिए आवेदन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Apr 2023 11:03 AM
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा । दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद पूरा प्रशासनिक अमला इस योजना को अमलीजामा पहनाने में लग गया था और अब आज से बेरोजगारी भत्ता मिलन शुरू हो जाएगा । बेरोजगार युवक घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है । बेरोजगारी भत्ता मिलने से युवाओं में खुशी का माहौल है m

कैसे करें आवेदन?

राज्य सरकार ने युवाओं के सहूलियत के लिए घर बैठे फॉर्म भरने की सहूलियत प्रदान की है । जिसका पोर्टल का यूआरएल http://berojgaribhatta.cg.nic.in/PrintEmplCard.aspx है। 3 वर्ष पुराने पंजीयन का नवीनीकरण अंतिम तारीख बीतने के 2 माह के भीतर हो सकेगा इसलिए जल्दीबाजी न करें। चॉइस सेंटरों पर भी आवेदन हो सकेंगे। फार्म भरने के पूर्व वे एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, कक्षा 10 वीं की मार्कशीट जिसमें जन्मतिथि लिखी हो। कक्षा 12 वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड को आवेदन फार्म में अपलोड करना होगा ।

अप्रैल में किसी भी दिन आवेदन, देय अप्रैल से होगा

बेरोजगार युवाओं के हितों को ध्यान रखते हुए कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी देते कहा कि युवक अप्रैल में किसी भी दिन आवेदन करेगा, तो उसे भत्ता देय अप्रैल से ही होगा ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav