कमलनाथ, थरूर ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर सवाल उठाए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 03:19 PM
कमलनाथ, थरूर ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर सवाल उठाए
ऑडियो सुनें

इंदौर: मानहानि मामले में दोषसिद्धि के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के घटनाक्रम को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ और लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने मंगलवार को सवाल उठाए और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा।

दोनों नेताओं ने अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की इंदौर में ‘‘संविधान का संरक्षण और संविधान का उत्थान’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के बाद मीडियार्किमयों को संबोधित किया।

कमलनाथ ने कहा कि गांधी के कर्नाटक में चार साल पहले दिए गए बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा गुजरात में चलाया गया जिसमें उन्हें सजा सुनाई गई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्ववर्ती सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे कमलनाथ ने कहा कि वह संगोष्ठी में मौजूद वकीलों से पूछना चाहते हैं कि गांधी के खिलाफ उठाए गए कदम सद्भावनापूर्ण हैं या दुर्भावनापूर्ण? इस बीच, थरूर ने कहा कि कर्नाटक में वर्ष 2019 के दौरान दिए गए बयान में गांधी ने तीन-चार लोगों के नाम लेकर अपनी बात कही थी और उनके बयान का मतलब यह कतई नहीं था कि ‘‘मोदी’’ उपनाम वाले सभी लोग ‘‘चोर’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी के कथन के दोनों अभिप्राय समझे जाने चाहिए थे और उन्हें चेतावनी देकर उनके खिलाफ मामला खत्म किया जाना चाहिए था, लेकिन उन्हें (संबंधित कानूनी प्रावधान के तहत) दो साल की अधिकतम सजा सुनाई गई।’’

थरूर ने कहा कि ‘‘मोदी’’ उपनाम वाले जिस बयान को लेकर सुनाई गई सजा के बाद गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया, वह उन्होंने एक चुनावी सभा में दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘चुनावी भाषण में लोग बहुत सारी बातें बोलते हैं। आप सब जानते हैं कि भाजपा ने चुनावों के दौरान मेरे या कमलनाथ के बारे में क्या-क्या कहा है।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav