नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘जोगीरा सारा रा रा’ मई में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 08:32 PM
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘जोगीरा सारा रा रा’ मई में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं में शुक्रवार को यह जानकारी दी. सिद्दीकी की इस फिल्म में नेहा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अपने किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचने वाले अभिनेता ने कहा कि गालिब असद भोपाली द्वारा लिखित और कुशन नंदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एकदम नये विषय पर आधारित है.

सिद्दीकी ने एक बयान में कहा, ‘‘जहां मेरे प्रशंसक मुझे डार्क किरदार निभाते हुए देखना पसंद करते हैं, वहीं मुझे रोशनी में रहने में मजा आता है. और मुझे विश्वास है कि इस बार भी वे इस अजीबोगरीब जोड़ी के साथ कॉमेडी का आनंद लेंगे, जो ‘‘चाहे जो हो जाये’’ एक-दूसरे को अपना दिल देने को तैयार नहीं हैं.’’ फिल्म की शूटिंग लखनऊ, बाराबंकी, रहीमाबाद, वाराणसी और मुंबई जैसी जगहों पर की गई है. फिल्म में जरीना वहाब, संजय मिश्रा और महाक्षय चक्रवर्ती अहम भूमिका निभायी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu