जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म में सैफ अली खान भी आएंगे नजर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 18 Apr 2023 03:21 PM
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म में सैफ अली खान भी आएंगे नजर…
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान तेलुगु फिल्मों के अभिनेता जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म निर्माण कंपनी ‘एनटीआर आर्ट्स’ ने मंगलवार को सैफ के फिल्म के साथ जुड़ने की जानकारी साझा की। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा गया, ‘‘ ‘एनटीआर30’ की टीम सैफ अली खान का स्वागत करती है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इस एक्शन ड्रामा फिल्म की शूंिटग (के सेट) पर पहुंचे।’’

कंपनी ने सैफ की एनटीआर और निर्देशक कोरतल्ला शिवा के साथ बैठक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा की।
इस फिल्म का आधिकारिक नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें खान और एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म के अगले साल पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav