आने वाले वक्त में भारत की भूमिका काफी अहम: प्रधानमंत्री जॉनसन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 12:33 PM
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. भारत यात्रा पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत और भारत के लोकतंत्र की जमकर तारीफ की है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि दुनिया में भारत की अहमियत और भी ज्यादा इसलिए बढ़ गई है कि भारतीय प्रशांत क्षेत्र भविष्य के नजरिए से तरक्की और ग्रोथ का केंद्र बन चुका है. भारत खुद को एक बेहद रोमांचक तरीके से इसके लिए तैयार कर रहा है. मेक इन इंडिया इस दिशा में अच्छा कदम है. यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्थ भूमिका पर ब्रिटिश पीएम ने कहा कि हम इससे परेशान नहीं है. रूस की तानाशाही के चलते अब सभी देशों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है और इसमें भारत की भी अहम भूमिका है.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय लोकतंत्र की कुछ ब्रिटिश सांसदों द्वारा आलोचना से जुड़े सवाल के जवाब में टेलीविजन चैनल टाइम्स नाउ पर कहा कि लोकतंत्र को लेकर किसी एक देश को दूसरे देश को उपदेश नहीं देना चाहिए. भारत एक अविश्वसनीय, असाधारण देश है. दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है. इससे भी ज्यादा, इस वक्त भारत की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है. दुनिया भारतीय प्रशांत क्षेत्र में भविष्य की ग्रोथ देख रही है. लोकतांत्रिक मूल्यों के रहनुमा के तौर पर भारत की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. यही वजह है कि हम भारत से दोस्ती और सहयोग को मजबूत बनाना चाहते हैं.

‘आने वाले वक्त में भारत की भूमिका काफी अहम’

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्थ नीति का जिक्र करते हए बोरिस ने कहा कि इससे हम परेशान नहीं है. भारत ने कई बार सख्त संदेश दिए हैं. लेकिन मैं पहले भी कह चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं कि यूक्रेन में युद्ध छेड़कर व्लादिमीर पुतिन ने एक बहुत बड़ी गलती की है. इससे वह क्षत्रप की तरह बन गए हैं. यह मुद्दा लंबे समय तक रहेगा. बोरिस ने कहा कि जब तानाशाह दुनिया में अस्थिरता फैलाने वाली हरकतें करते हैं तो आपको पहले से कहीं ज्यादा एकदूसरे के सहयोग, दोस्ती और मदद की जरूरत होती है. इसीलिए हमने पीएम मोदी को जी7 के बैठक में आमंत्रित किया है. 2030 को ध्यान में रखकर तैयार रोडमैप में भारत की भूमिका अहम रहने वाली है. इसे लेकर पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में बातचीत में काफी प्रगति हुई है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav