सुलतानपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 01:39 PM
सुलतानपुर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सुलतानपुर (उप्र). उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस ने शहर क्षेत्र में एक मुठभेड़ के बाद कथित तौर पर लूट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और तीनों बदमाश घायल हो गए हैं.
सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उन्होंने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सौरमऊ गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर उसका बैग लूटने वाले बदमाशों राहुल उर्फ रंजीत मिश्रा, सचिन जायसवाल और शुभम जायसवाल को शनिवार रात को घेरने की कोशिश की.उन्होंने बताया कि इस पर बदमाशों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाई और बदले में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीनों बदमाश और आरक्षी रोहित यादव घायल हो गए.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news