रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन आज किया गया. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 601 केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा में 1,64,537 अभ्यर्थी शामिल हुए. इस परीक्षा के लिए 2,01,823 अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा किया था. उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रतिशत 81.53 रहा. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पटवारी के 301 पदों पर भर्ती के लिए पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया. यह परीक्षा राज्य के 28 जिला मुख्यालयों में संपन्न हुई.
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 : परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1,64,537 परीक्षार्थी हुए शामिल
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 05:50 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बड़ी खबर : ऑपरेशन सेफ पैसेज 3.0 : बड़ा तस्कर गिरोह पकड़ाया, बाघ की हड्डियां और जिंदा पैंगोलिन के साथ 6 गिरफ्तार
- 2 ब्रेकिंग : भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पश्चिम बंगाल के बीरभूम की घटना, उधर भोपाल में भाजपा नेता की करंट लगने से मौत
- 3 दर्दनाक : 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, रातभर चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान, मासूम की अंतिम चीखों का वीडियो सामने आया
- 4 भारत की विंडीज पर बड़ी जीत: कोहली का तीसरा सबसे तेज वनडे शतक, सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी
By Yogesh Kumar Sahu